कोतवाली पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है । कोतवाल जगदीश प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के महसोना गांव का निवासी पप्पू गुरुवार को दोपहर सराय मारूफपुर चौराहे पर मौजूद था । सूचना मिलने पर कताई मिल चौकी इंचार्ज नासिर खान मौके पर पहुँचे और पप्पू को धर दबोचा । तलाशी में उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा मिला । छान-बीन करने पर पता चला कि उसे पहले ही डीएम के आदेश पर जिला बदर किया जा चुका था । लेकिन वो जिले में मौजूद था, इस पर पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया है ।
Related Articles
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
February 24, 2019
0
बिलग्राम पुलिस ने गश्त के दौरान ऊपर कोट निवासी युवक को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
October 29, 2018
0
11 साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
October 3, 2018
0