हरदोई- माधौगंज थाना इलाके में स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम से बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया।बदमाशों के पास से एक बोलेरो व दो तमंचे कारतूस व खोखा बरामद किया गया है।
रविवार की सुबह पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में उन्नाव जिले के शहर कोतवाली इलाके के ईदगाह पत्थर कालोनी के रहने वाले संदीप यादव को पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।जबकि उसका दूसरा साथी पंकज यादव निवासी बहारखेड़ा थाना औरास जनपद उन्नाव भी गिरफ्तार हुआ है।दोनों के पास से दो तमंचे कारतूस खोखा और एक चोरी की बोलोरो बरामद हुई है। यह मुठभेड़ माधौगंज थाना इलाके के नयागांव के पास हुई। पुलिस अफसरो का दावा है कि कासिमपुर के साथ माधोगंज थाना पुलिस को अपने इलाके में कुछ बदमाशों के आने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। गौसगंज इलाके में पुलिस के बैरियर को अपनी बोलेरो से तोड़ कर भाग रहे इन बदमाशों को माधोगंज थाने की पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो इस पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला कर बेलेरो से उतर कर भागने का प्रयास किया। जिसके जबाब में पुलिस ने भी गोली चलायी जिसमे एक बदमाश संदीप यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया जबकि साथी पंकज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घायल बदमाश संदीप यादव पर उन्नाव जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर अपराधों के और पकड़े गए पंकज यादव पर एक दर्जन मामले दर्ज़ है। पुलिस के मुताबिक यह दोनों बदमाश इलाहबाद से चोरी किये गए वाहन से हरदोई में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे थे।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है।
जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई तो लोगों में चर्चा है उसके बाद कई थानों की पुलिस व आला अफसर मौके पर पहुंचे, जिसे लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।