उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह सेवानिवृत्त, ओपी सिंह नए पुलिस महानिदेशक

डीजीपी ओपी सिंह

आज उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह सेवानिवृत्त हो गए । ओपी सिंह नए उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक होंगे । डीजीपी साहब ने कहा कि मुझे सबसे बड़ी फोर्स का नेतृत्व करने का अवसर मिला इसके लिए आप सब सहयोगियों को हमारा धन्यवाद और आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं । आप ने हमारे कार्यकाल को अपनी मेहनत और लगन से स्वर्णिम बना दिया है ।

अपने रिटायमेंट पर डीजीपी सुलखान सिंह ने एक नई परंपरा की शुरुआत भी की है । यह नई परंपरा ‘पासिंग द बैटन’ है । इस परंपरा के अनुसार पुराना डीजीपी नए डीजीपी को बैटन सौंपेगा । इस बैटन पर 1922 से अब तक के सभी डीजीपी के नाम लिखे हैं । डीजीपी सुलखान सिंह ने ‘पासिंग द बैटन’ डीजीपी इन चार्ज एडीजी (लॉ एण्ड ऑर्डर) आनंद कुमार को सौंपकर इस परिपाटी की विधिवत शुरुआत कर दी है । जब तक नए डीजीपी पदभार ग्रहण नहीं करते तब तक आनंद कुमार इस पद की जिम्मेदारी का वहन करेंगे । नए डीजीपी ओपी सिंह 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं । केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ओपी सिंह डीजी सीआईएसएफ पद पर तैनात हैं । ओपी सिंह जी को आज अचानक लखनऊ बुलाया गया । यह लंबे कार्यकाल और अनुभव वाले अफसर हैं ।