-युवक के बैंक की डिटेल पूछ खाते से उड़ाए 2 लाख 60 हजार रुपये
-फोन करके तीन बार मे मांगी थी डिटेल
-एसबीआई की शाखा सण्डीला में है दम्पति का संयुक्त खाता
-पीड़ित पहुंचा एएसपी के पास लगाई कार्यवाई करने की गुहार
-सण्डीला कोतवाली के सुम्बबाग का रहने वाला है ठगों का शिकार आशाराम
जिले में साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है लगातार जागरूकता लाने के बावजूद भी लोग ठगों का शिकार होते जा रहे हैं। साइबर ठगों के द्वारा एक युवक को ठगने का मामला सामने आया है एक दंपत्ति के बैंक खाते की फोन से जानकारी करके 2 लाख 60 हजार रुपये उड़ा दिए मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
कोतवाली संडीला के मोहल्ले सुमबाबाग के निवासी आसाराम रिटायर्ड बिजली कर्मचारी हैं और उस संडीला की भारतीय स्टेट बैंक में उनका व उनकी पत्नी का संयुक्त खाता है।आसाराम इस समय बीमारी की दशा में है ऐसी दशा में ठगों ने उनकी बीमारी का फायदा उठाया और फोन करके उनके बैंक की डिटेल मांग ली।खुद को बैंक के कर्मचारी बताकर तीन अलग-अलग नंबरों से फोनकर्ता ने जानकारी के बाद उनके खाते से रकम उड़ा दी।
मामले की सूचना आशाराम को तब हुई जब उनको कुछ पैसे बैंक से निकालने की जरूरत पड़ी।पैसे निकालने जब वह बैंक पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई जिससे उनके पांव के तले की जमीन खिसक गई।इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह से की है।पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।