चंदौली पुलिस के सामने एक दिल दहला देने वाला वाक़या आया है । एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी का 16 साल की उम्र तक चार बार सौदा कर सनसनी फैला दी है । मामला तब जानकारी में आया जब पीड़ित किशोरी ने माँ से बचने के लिए मुग़लसराय में ट्रेन से छलांग लगा दी । ट्रेन से कूदने के बाद किशोरी रेलवे पुलिस के पास पहुंच गयी और अपनी व्यथा उनसे बतायी । उसने बताया कि उसकी डायन माँ उसे पाँचवीं बार बेचने जा रही थी । उसने बताया कि वह कोलकाता से इलाहाबाद ले जायी जा रही थी ।