जम्मू-कश्मीर में में हुए एक आतंकवादी हमले में आज पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गये हैं । जाते – जाते यह साल गहरा घाव दे गया है । पुलवामा जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ के कैम्प-मुख्यालय पर आज तड़के आत्मघाती आतंकवादियों ने इस हमला कर दिया । सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को भी मार गिराया । लेकिन देश ने पाँच बहादुर इस मुठभेड़ में खो दिए । आतंकवादियों के खिलाफ हुई इस मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं । सूचना के अनुसार अभी तक गोलीबारी हो रही थी । इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी गुट जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।