राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के आय-व्यय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई-2 तथा पीएमजीएसवाई-2, बैच-2 के लिए प्रोग्राम फंड में प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त केन्द्रांश 866 करोड़ 81 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण को आवश्यक कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देश जारी किये गये हैं।
प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास श्री अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि स्वीकृति धनराशि भारत सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबन्धों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वीकृत की गई है। इस धनराशि के व्यय करने से पूर्व सभी निर्देशों का पालन करना होगा। इस धनराशि का व्यय उसी मदों में किया जाएगा जिसके लिए स्वीकृत की गई है। इसका उपयोगिता प्रमाण-पत्र भारत सरकार, महालेखाकार तथा शासन को उपलब्ध कराना होगा।