राज्य सरकार ने बलरामपुर में किया प्रशासनिक फेरबदल

राज्य सरकार ने मुख्य विकास अधिकारी जनपद बलरामपुर श्री प्रहलाद सिंह को स्थानान्तरित करते हुए संयुक्त आयुक्त, कार्यालय ग्राम्य विकास उप्र लखनऊ के पद पर तत्काल प्रभाव से तैनात करने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार श्री फूलचन्द्र जायसवाल, संयुक्त आयुक्त, कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास लखनऊ को जनहित में स्थानान्तरित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर के पद पर तैनात किये जाने के आदेश दिये हैं। यह जानकारी प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री अनुराग श्रीवास्तव ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि श्री अभय कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी को जनहित में स्थानान्तरित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जनपद चन्दौली के पद पर तैनाती के आदेश दिये गये हैं।