राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2016-17 की उपलब्ध कुल 1,88,100.70 क्विंटल अवशेष आरक्षित शीरे की मात्रा को फ्री/स्वयं के उपभोग के लिए परिवर्तित किये जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है । इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है । शासन द्वारा यह अनुमति इस प्रतिबंध के साथ प्रदान की की गई है कि यह इकाइयां इस मात्रा की भरपाई शीरा सत्र 2017-18 के अनारक्षित अंश से करेंगी और यह मात्रा शीरा नीति 2017-18 के लिए देय आरक्षित मात्रा के अतिरिक्त होगी।