पिछले नौ दिनों से चल रहा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला कल समाप्त हो गया । इस मेले में 40 देशों के आठ सौ से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया था। मेले के अंतिम दिन हजारों की संख्या में लोग पुस्तकें खरीदने पहुंचे । पुस्तक प्रेमियों ने प्रकाशकों द्वारा दी जा रही छूट का भरपूर लाभ उठाया और अपनी मनपसंद किताबें खरीदीं । इस दौरान पाठक अपने प्रिय लेखकों से भी मिले ।
पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन इस बार राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा आयोजित मेले का विषय था । जलवायु परिवर्तन को दर्शाने के लिए इस मेले में आकर्षक चित्र और पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया । यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ मेले में पाकिस्तान, मेक्सिको, जापान, ईरान, नेपाल, श्रीलंका संयुक्त अरब अमारात और ब्रिटेन समेत 40 देशों ने हिस्सा लिया था ।