कागजी शेर सेंचुरियन में भी ढेर

कागजी शेर सेंचुरियन में ढेर हो गए हैं । नित नए रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी अपनी परछायी भी नहीं छू पा रहे हैं । दूसरे क्रिकेट टेस्‍ट मैच में दक्षिणअफ्रीका ने भारत को 135 रनों से पराजित कर, तीन टेस्ट मैचों की शृंखला २-० से जीत ली है। तीन मैचों की श्रृंखला में दक्षिणअफ्रीका की दो-शून्‍य की निर्णायक बढ़त के बाद तीसरा टेस्ट भआरत के लिए प्रतिष्ठा बचाने का प्रयास भऱ है । श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच 24 जनवरी से जोहानिस्‍बर्ग में खेला जाएगा।