आज संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार दिए गए

आज संगीतकारों, नर्तकों और नाट्य कलाकारों के समूह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2016 के संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कारों से सम्मानित किया । इस बार राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में चार प्रमुख कलाकारों और शोधकर्ताओं को उनकी प्रदर्शन कला के लिए अकादमी की फेलोशिप दी गई तथा 43 कलाकारों को अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । समारोह के असवर पर श्री कोविंद ने कहा कि कला लोगों को संस्कृति से जोड़ती है । राष्ट्रपति ने कहा कि कलाकारों को अपनी कला का इस्तेमाल समाज और देश के हित में करना चाहिए । प्रत्‍येक कला में बहुत ऊर्जा होती है जो सच्‍चाई पर आधारित और कल्‍याणकारी तथा मंगलकारी होती है और अंत में सौंदर्यबोध का अहसास कराती है ।