नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नाम लोगों में ऊर्जा का संचार करता है : श्री योगी

मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने कल नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जयंती समारोह को संबोधित किया । श्री योगी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नाम लोगों में ऊर्जा का संचार करता है । नेताजी ने आजादी के लिए संघर्षरत देशवासियों को नेतृत्व और दिशा दी । नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व से युवा प्रेरणा लें और उनके आदर्शों का अनुकरण करें ।
इसके बाद में मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी से लोकभवन में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के परिवारीजनों ने परिजनों ने भेंट की । मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी को नेताजी के परिजनों ने उनसे संबंधित पुस्तकें भी भेंट कीं ।