दिल्ली पुलिस ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में 18 छात्र सहित 25 लोगों से पूछताछ की है। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस अपराध जांच शाखा के विशेष आयुक्त आर पी उपाध्याय ने बताया कि इस सिलसिले में दो मामले दर्ज किए गए हैं।
अभी तक इन्वेटीगेशन में यह सामने आया है कि ये दोनों पेपर एग्जाम होने के दिन से पहले दिन वॉट्सएप पर अवेलबल थे। जोकि अमंग द स्टूडेंटस और कुछ टयूटर के बीच में एक्सचेंज हुआ है। उस चेन को हम अस्टेब्लिश करने की कोशिश कर रहे हैं कि कहां से स्टार्ट हुआ है। इसी चीज को फाइंड आउट करने के लिए 25 लोगों से पूछताछ की गई है।
इस बीच, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि इस मामले को प्रधानमंत्री ने गम्भीरता से लिया है। श्री जावड़ेकर ने कहा कि प्रश्नपत्र का लीक होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने इस मामले की आतंरिक जांच शुरू की है। पीएम ने भी जिस गंभीरता से इस विषय को लिया है और इसलिए शिक्षा क्षेत्र में जो क्राइम आया है उसको खत्म करना यह हमारा सबका चेलेंज है। जो आवश्यक बदलाव है वो करें। मैं यह आश्वसत करना चाहता हूं कि हम सिस्टम भी सुधारेंगे, गुनहगारों को भी पकड़ेंगे और उनको सजा दिलाएंगे।