69 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाली नगर पालिकाध्यक्ष हबीब अहमद ने परिसर में ध्वजारोहण किया । इस दौरान उन्होंने नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र दिवस के संकल्प की शपथ दिलाई । इस मौके पर ईओ मीनू सिंह और वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नगर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो सफाई कर्मियों को नगर पालिकाध्यक्ष ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया । पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ नागरिक नवाब मियां , जयनारायण अवस्थी, सुरेश चंद्र तिवारी, सुरेंद्र नाथ वाजपेई, डाक्टर डीके कपूर, रामू वाजपेई और छोटेलाल गुप्ता सहित ग्यारह लोगों को ब्रांड एम्बेसडर बनाने के साथ ही पालिका के नए हाल का उद्घाटन भी किया।
Related Articles
तम्बाकू छोड़ो शपथ कार्यक्रम 15 अगस्त से सभी विभागों में होगा शुरू – जिलाधिकारी
August 13, 2018
0
राज्यमंत्री ने की योग दिवस पर कार्यक्रम में शिरकत, हर्बल पार्क का किया उद्घाटन
June 22, 2018
0
साई भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन
October 22, 2018
0