जिले में लाख सख्ती के बावजूद नकल करने वाले सुधर नहीं रहे है। जिले के सण्डीला व शाहाबाद में दो मुन्ना भाइयों को परीक्षा देते गिरफ्तार किया गया है। सण्डीला के जीजीआईसी में हाईस्कूल परीक्षा में मास्टरमाइंड नकलची छात्रा पकड़ी गई जो दूसरी छात्रा के स्थान पर हाई स्कूल की परीक्षा दे रही थी । केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर मजिस्ट्रेट की टीम ने उसे पकड़ा है ।
सण्डीला के राजकीय बालिका इंटर कालेज मे पंक्षी राज पुत्री रामचन्द्र की जगह दूसरी लड़की परीक्षा दे रही थी । छात्रा बदर अली स्कूल की है । पकड़ी गई लड़की का नाम पता गलत निकला । वहीं शाहाबाद में एक मुन्ना भाई दबोच लिया गया । सेमरावां के नूर आलम की जगह उमैर मां सरस्वती इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था जिसे तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने दबोच लिया। दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है ।