रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- गुरुवार को उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गयी । जिसमे नगर में कुल तीन परीक्षा केंद्रों पर 2019 छात्र/ छात्रायें परीक्षा देंगे । जिनमें से 1212 परिक्षार्थी हाई स्कूल व 807 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी प्रथम पाली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक रहेगी। हाईस्कूल की परीक्षा 28 फरवरी तक व इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 मार्च तक चलेगी । प्रशासन भी परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत से लगा हुआ है । प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है साथ ही वॉइस रेकॉर्डर को भी परीक्षा कक्ष में लगाया गया है ताकि परीक्षार्थियों की हर गतिविधि को देखा जा सके।