त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेता प्रचार में जुटे हैं । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तकारजला, गांदाछेरा और खोवाई में कहा कि भाजपा यह चुनाव वंचित लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए लड़ रही है ।
कंचनपुर, जुबराजनगर, कमलपुर और खेयरपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने रैलियाँ की हैं । दूसरी ओर अगरतला में पार्टी के घोषणा पत्र को जारी करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा कि यह घोषणा पत्र विकास, शांति, रोजगार और स्वास्थ्य और त्रिपुरा की एकता पर केंद्रित है । उदयपुर और सांतिरबाजार में मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने रैलियां करते हुए अपनी सरकार द्वारा किये गये विकास के बारे में बताया ।