8 माह पूर्व जमीन के विवाद में मारपीट में घायल वृद्ध की मौत

             आठ माह पूर्व जमीन को लेकर हुए विवाद में पीटे गए व्रद्ध की घर मे मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामला हरदोई के पिहानी कोतवाली इलाके का है। यहां के डिघीया निवासी लीला 70 का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर गांव के ही सुरेश, नागेश, अवधेश व विकास ने 22 जून 17 को वृद्ध को जमकर लाठी – डंडे व धारदार हथियारों से पीटा था। वृद्ध को इलाज के लिए करीब 15 दिन सीएचसी पिहानी में रखा गया था।
         इलाज के बाद वृद्ध को घर भेज दिया गया था जहां उसका इलाज कराया जा रहा था। अचानक वृद्ध की तबियत बिगड़ी तो उसे इलाज के ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।