पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में सी.बी.आई. ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

कथित 11400 करोड़ रूपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में सी.बी.आई. ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नीरव मोदी और उसके साझेदार मेहुल चौकसी अभियुक्‍त हैं। सी.बी.आई. ने बैंक के पूर्व उप-प्रबंधक गोकुल नाथ शेट्टी, बैंक के सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खरात और नीरव मोदी ग्रुप ऑफ फर्म्‍स के अधिकृत हस्‍ताक्षरी हेमंत भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों को आज मुंबई में सी.बी.आई. की विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उन्‍हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सी.बी.आई. ने आज पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई की ब्रेडी हाउस फोर्ट शाखा में तलाशी ली जिसके बारे में कहा जाता है कि कथित घोटाला इसी शाखा से किया गया। इस बीच, पंजाब नेशनल बैंक के छह अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।