आज शाम दिल्ली के लालकिले में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने थियेटर ओलंपिक्स के आठवें संस्करण का उद्घाटन किया । इस अवसर पर श्री नायडू ने कहा कि थिएटर लोगों के जीवन को प्रतिबिम्बित करता है । कला समाज का दर्पण है और यह आम जीवन से जुड़ी कहानियों और घटनाओं का एक रचनात्मक और कलात्मक प्रस्तुतीकरण है । उप राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि कलाओं और रचनाओं में शांति और सद्भाव परिलक्षित हो । इनका उद्देश्य भाईचारे को बढ़ावा देना होना चाहिए।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि भारत में ऐसा आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसमें 25 हजार से ज्यादा विदेशी कलाकार भाग ले रहे हैं । यह राष्ट्रव्यापी भव्य उत्सव यह कार्यक्रम 8 अप्रैल तक 51 दिन पटना, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल, गुवाहाटी और जम्मू सहित सत्रह शहरों में आयोजित किया जाएगा । इस समारोह का विषय इस बार फ्लैग ऑफ फ्रेंडशिप्स है ।