दुकानदार ने सीओ को सौंपी सीसीटीवी फुटेज

  • कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दुकानदार की पिटाई का मामला
  • सीओ सिटी कर रहे है मामले की जांच,
  • 20 हजार रुपये न देने पर पुलिस ने दिखाई निर्दयता

कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर के द्वारा दुकानदार की रुपये न दे पाने पर जमकर पिटाई किये जाने के मामले में जांच कर रहे सीओ सिटी पीड़ित दुकानदार से मिले और दुकानदार ने सीओ को सीसीटीवी फुटेज भी दिए है।मामले की जांच में अब तेजी आने लगी है।

बतादें कि पुलिस गुंडई का मामला कोतवाली देहात का है।यहां कोतवाली देहात के सामने हरियाणा के रहने वाले कृष्ण कुमार समेरसेबिल की दुकान चलाते है।बताया कि 10 दिन पहले पड़ोसी दुकानदार से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।मामला पुलिस के पास पहुंचा तो कोतवाल ने मामला निपटा दिया था और दोनों का 151 में चालान भी कर दिया था।इसके बाद एक बार फिर दोनों दुकानदार भिड़ गए तो सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात की पुलिस ने कृष्ण कुमार को पकड़ लिया और कोतवाल ने उससे 35 हजार रुपये मांगे न देने पर उसके बाद जमकर पीट दिया।पुलिसिया पिटाई से गंभीर कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने मामले की जांच सीओ सिटी विजय सिंह राणा को सौंपी थी जिसके बाद वह मंगलवार को पीड़ित से मिले।