गौशालाओं में गौवंशों की जांच करेंगे सीओ सिटी

गोसेवा आयोग के पत्र पर एसपी ने सीओ को सौंपी जिम्मेदारी

                   सड़क पर छुट्टा घूम रहे गौवंशों की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे गौशालाओं में गौवंशों की क्या दशा है और क्या सुरक्षा है इसको लेक्ट शासन सजग हुआ है और मामले की जांच के लिए निर्देश जारी किए गए है।एसपी ने इसके लिए सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह को नियुक्त किया है।
                   सचिव उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग की तरफ से जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संबोधित एक पत्र संख्या 758/उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के माध्यम से गौशालाओं की स्थिति व वहां के गौवंशों के लिए निर्देशित किया गया था।इस पत्र का उल्लेख करते हुए पशु चिकित्साधिकारी ने एसपी को एक पत्र लिखा था जिसके अनुपालन में एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने सीओ सिटी को जिम्मेदारी सौंपी है।पत्र के क्रम में सीओ सिटी गौशालाओं में उपलब्ध गौवंशों की संख्या एवं सुरक्षा के लिए नामित किये गए है और अपनी रिपोर्ट देंगे।एसपी ने इस आशय की जानकारी देने का पत्र पशु चिकित्सा अधिकारी को भी भेज दिया है।