रामू बाजपेयी पाली
रविवार को दिन में तकरीबन 02 बजे पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर में एक महिला की अचानक मौत हो गयी । मौत की ख़बर मिलते ही घर का खुशहाल माहौल में मातम पसर गया । भाई ने मौत पर संदेह जताते हुए यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन रामकांती (44) की शादी करीब 25 वर्ष पूर्व गांव में ही श्यामनारायण के साथ हुई थी। दस वर्ष पूर्व श्यामनारायण की असामायिक मौत हो गयी। बहन के कोई बच्चा भी नहीं था । वह घर मे अकेले रहती थी। छह बीघा जमीन के सहारे अपना जीविकोपार्जन करती थी। पाली थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि भाई के मौत पर शक जताने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।