राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मॉरिशस में

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मॉरिशस में भारतीय समुदाय से दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु बनने की अपील की।  भारतीय समुदाय और युवाओं को गांधी संस्थान पोर्ट लुई में संबोधित करते हुए श्री कोविंद ने कहा कि मॉरिशस में भारतीय समुदाय की जड़े बिहार से तमिलनाडु तक विभिन्न राज्यों में मौजूद हैं। उन्होंने एक दूसरे से सीखने पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को संबंधित राज्यों के स्थानीय तंत्र से जुड़ना चाहिए। इससे पहले श्री कोविंद ने मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीनाह गुरीब फकीम के साथ वार्ता की। श्री कोविंद पांच दिन की यात्रा के दूसरे चरण में कल मैडागास्कर पहुंचेंगे।