- पाउडर की बोरियों पर लिखा है नॉट फॉर सेल
- मिलावटी दूध का जहरीला पाउडर बरामद
- अभिषेक दूध डेयरी के तीसरे गोदाम पर छापा
- जहरीला दूध का कारोबार करता है डेयरी संचालक
- 27 हजार लीटर जहरीला दूध हो गया था गायब
- संडीला में है अभिषेक डेयरी का मिल्क गोदाम
सण्डीला से जिले के साथ आसपास के कई जिलों में नकली जहरीले दूध का कारोबार करने वाले अभिषेक दूध डेयरी के तीसरे गोदाम पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की जहां करीब 350 बोरी स्किम्ड पाउडर की बोरियां बरामद की गयी है।अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्यवाही की जा रही है।
सण्डीला इलाके के सुमेरखेड़ा में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सण्डीला के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज वर्मा ने होशराम के घर मे छापा मारकर अभिषेक डेयरी के गोदाम में भारी मात्रा में मिल्क पाउडर पकड़ा।पकड़े गये पावडर में सीतापुर में निर्मित 355 बोरी नॉट फॉर सेल लिखा स्किम्ड मिल पॉवडर बरामद हुआ।
इसी के साथ अन्य ब्राण्ड की भारी मात्रा में मिल्क पावर की बोरिया बरामद हुई है।अधिकारियों ने समस्त सामग्री अपने कब्जे में ली है और मामले में कार्यवाही की बात कह रहे है।इससे पूर्व 15 फरवरी को एफएसडीए की असिस्टेंट कमिंशर की डेरी पर छापे के दौरान भी होशराम के घर मे भारी मात्रा में स्किम्ड मिल्क पावर मिला था।सरायमारूफपुर गांव के गोदाम में भी 581 बोरी व 560 लीटर रिफाइंड ऑयल मिला था।अधिकारी का कहना है कि गोदाम में मिले दूध के नमूने लेकर सील करके प्रयोगशाला जांच के लिये भेजे जायेगे।