हरदोई के सण्डीला कोतवाली इलाके में एक कार ने एक निजी बस के हेल्पर को कुचल दिया और फिर सड़क में बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे कार सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनमे से 1को जिला अस्पताल व दो को लखनऊ रिफर कर दिया गया।घायल दरोगा व उनके परिवारीजन है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
सण्डीला कस्बे में हरदोई रोड पर एक अनियंत्रित कार ने एक निजी बस के हेल्पर को कुचल दिया और उसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गयी।जिससे सड़क पार कर रहे प्राइवेट बस हेल्पर महेश 35 वर्ष पुत्र शिवराम निवासी मंडई सण्डीला की मौके पर ही मौत हो गयी।इस हादसे में कार सवार लोग जख्मी हो गए।
हादसे के बाद पता चला कि कार कार सवार राजकुमार जो कि दरोगा है उनकी पत्नी सरिता, पुत्र अभिषेख, ऋषभ घायल हो गये।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को को सीएचसी सण्डीला भेजा जहा डाक्टरो ने ऋषभ को ट्रामा व सरिता व अभिषेख को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।म्रतक हेल्पर अभी अविवाहित है।कार सवार राजकुमार पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर है और हरदोई के गंगाबक्स खेडा विलग्राम चुंगी निवासी है और जौनपुर जिले में तैनात है, वह सुबह परिवार के साथ जौनपुर जा रहे थे।