बिजली के खम्भे पर चढ़े युवक की विभाग की लापरवाही से मौत

  • खम्भे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था संविदा कर्मी 
  • सूचना के बाद भी चालू हो गयी बिजली सप्लाई
  • एएसपी ने कहा मामले में दोषी कर्मियों पर दर्ज होगी एफआईआर

              शहर कोतवाली इलाके में उस समस्य एक बड़ा हादसा हो गया जब खम्भे पर चढ़ा एक मजदूर बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी।हादसा तब हुआ जब बिजली विभाग में मामले की जानकारी थी उसके बाद बिजली सप्लाई जारी कर दी गयी।पुलिस ने मामले में दोषियों के विरुद्ध एफआईआर की बात कर रही है।
         शहर कोतवाली इलाके के लखनऊ रोड पर आईडीबीआई बैंक के सामने उस समय यह बड़ा हादसा हुआ जिस समय एक मजदूर खंबे पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था।मजदूर खम्भे पर था तभी अचानक सप्लाई आने से खम्भे पर चढ़ा हरिश्चंद्र 40 पुत्र राजाबक्स निवासी रडेना हबीबपुर थाना बिलग्राम की मौत हो गयी।
           बताया जाता है कि मृतक संविदा पर एक ठेकेदार के ठेके में काम करता था और ठेकेदार ही बिजली खराबी ठीक करा रहा था।हालांकि ठेकेदार नीरज गुप्ता का कहना है कि हमने सुबह इस बात की सूचना लिखित में बिजली विभाग को दे दी थी फिर भी बिजली सप्लाई चालू कर दी गयी। लेकिन सवाल ये उठता है की बिजली विभाग को लिखित में सूचना दी दिए जाने के बावजूद लाइन में बिजली सप्लाई किसने छोड़ी।इस मामले में एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहाकि मामले में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी और एफआईआर दर्ज होगी।