गत 14 मार्च को तम्बाकू नियंत्रण के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल सिद्वार्थ पैलेस में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी एन0टी0पी0सी0 डा0 विजय सिंह की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम में डा0सिंह ने प्रतिभागियों को तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले सभी कर्मचारी अपने क्षेत्र में तम्बाकू सेवन करने व्यक्तियों की कांउसलिंग करें तथा तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों आदि के बारे में विधिवत जानकारी दें ।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विवेक अवस्थी रीजनल कोआर्डिनेटर, डा0 शिवम गुप्ता,जिला सलाहकार आदि ने तम्बाकू नियंत्रण के सम्बन्ध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी, फार्मासिस्ट,स्आफनर्स, ए0एन0एम0 तथा आशा संगिनी ने भाग लिया ।