हरदोई- गोल्डन कार्ड के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया कि अभी गोल्डन कार्ड जारी करने का क्रम जारी है।
इसमें जिन परिवारों का बीपीएल सूची में नाम है उनको यह कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए जिनको गोल्डन कार्ड नहीं मिले हैं वह कार्यालय में इसे हासिल कर सकते हैं। फिलहाल अभी जिले में 32 हजार से अधिक कार्ड जारी हो चुके हैं।