, मल्लावाँ (हरदोई)- अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला की तहरीर पर चार लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासिनी महिला अन्नपूर्णा पत्नी राम सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह को दी गयी तहरीर मे बताया कि बीती 29 अगस्त को उसका पुत्र चन्द्र शेखर(25) खेत पर चारा लेने गया था ।जहा पर बिलग्राम कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी ग्रीश व पत्नी श्यामा देबी व गौसगंज चौकी क्षेत्र के गांव नेवादा निवासी विनोद व शरन ने मारपीट कर बेहोशी की हालत मे गांव के निकट फेक गये थे।जानकारी होने पर पीडिता ने इलाज के लिये लखनऊ ले गयी थी ।जहा पर उसकी मौत हो गयी थी।उसका पीएम भी कराया गया था।अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चार लोगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।