बेनीगंज क्षेत्र में दोपहर युवक घर में बनी कोठरी में घुसा निकालने के लिए गया हुआ था अचानक छत ढह जाने से नीचे दब गया ग्रामीणों ने मदद कर मलबे से बाहर युवक को निकाल लिया इलाज के लिए हरदोई जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
बालकराम 55 पुत्र प्रभु निवासी कुल मन खेड़ा थाना बेनीगंज दोपहर घर में बनी कोठरी में भूसा निकालने के लिए गया हुआ था अचानक छत ढह जाने से नीचे दब गया शोर की आवाज सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने मलबे में दबे अधेड़ को बाहर निकाल लिया लेकिन हालत खराब होने के कारण इलाज के लिए वाहन की व्यवस्था कर जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर इलाज के दौरान युवक ने आज सुबह दम तोड़ दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में 1 पुत्र तथा दो पुत्री हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण अधेड़ ही करता था।