खाद्य व पूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर तेल के कारखाने पर छापामारी करके 24 सौ लीटर सरसों का तेल व 150 लीटर डीजल बरामद किया है । आशंका है कि यह तेल मिलावटी है । जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है वही टीम ने तेल के नमूने भरे है ।
हरदोई के कासिमपुर थाना इलाके के माडर थानाध्यक्ष कासिमपुर अमित सिंह भदौरिया को साथ लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिलग्राम विवेक सिंह, सवायजपुर अरविंद प्रजापति, पूर्ति निरीक्षक सण्डीला योगेश वर्मा की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर पहुंची । टीम ने यहां के निवासी श्रीकृष्ण पुत्र दीनदयाल के कारखाने समेत घर पर छापा मारा ।
छापेमारी के दौरान कारखाने व घर से मिलावटी सरसों के 2400 लीटर तेल के साथ 150 लीटर डीज़ल बरामद किया गया । तेल का कारखाना घर में ही है । बताया जाता है कि यह तेल काफी समय से गैर जनपद में सप्लाई किया जा रहा था । जानकारी के मुताबिक पिछले 20 वर्षों से यह कारोबार चल रहा था । जांच दल के अनुसार नमूनों को जाँच के लिए भेजा जाएगा । तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछतांछ भी की जा रही है ।