आबकारी टीम के छापे में 80 लीटर शराब बरामद, 3 पर अभियोग पंजीकृत वहीं एक मौके से गिरफ्तार

हरदोई: थाना बेनीगंज के ग्राम सहदिन और चिरौलीपुरवा में आबकारी टीम की दबिश, 80 लीटर शराब बरामद, 3 अभियोग हुए पंजीकृत, 1 व्यक्ति मौके से गिरफ्तार एवं 600 किग्रा लहन किया गया नष्ट।

कोतवाली क्षेत्र के सहदिन गांव के जगदीश पुत्र कल्लू पासी को मौके से गिरफ्तार किया गया। चिरौली पुरवा के मंजेश पुत्र चंदा रोगन तथा जगत प्रधान मौके से फरार हो गए। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा हुआ दर्ज। आबकारी टीम में संडीला आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा तथा प्रधान आबकारी सिपाही राम प्रकाश रविंदर सिंह एवं आबकारी सिपाही वेद प्रकाश शामिल रहे।

रिपोर्ट– पी.डी. गुप्ता