आज विश्व जल दिवस के अवसर पर एच0सी0एल0 फाउन्डेशन की ओर से विकास खण्ड कछौना के प्रागण में आयोजित किसान पानी पंचायत की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि किसान अपनी खेती का उत्पाद बढ़ाने एवं आय को दुगना करने के लिए जीरो सीड के माध्यम से आधुनिक खेती करें तथा खेती के लिए जल संचयलन जरूर करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पानी है तो किसानी है और पानी के बिना खेती में अच्छी पैदा असम्भव है । उन्होने कहा कि किसान सीड ड्रिन के माध्यम से अपने खेतों की सिंचाई करें इससे खेतों में कम पानी लगता है और पानी सम्पूर्ण खेत में आसानी से पहुंच जाता है। जिलाधिकारी ने कहा किसान अपने खेतों में तालाब बनवाने के लिए मनरेगा से भी अनुदान प्राप्त कर सकते है इसके लिए किसान मनरेगा विभाग से सम्पर्क करें और अपनी समस्या का समाधान करायें ताकि बुन्देलखण्ड की तरह यहां भी किसानों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि जल के लिए प्राकृतिक आधार ही सबसे बड़ा समाधान है, इसलिए कल की परेशानी को देखते हुए जल की बचत आज से ही करें ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पानी बचानें एवं विभिन्न फसलों में अच्छी उपज पाने वाले किसानों व पोषण वाटिका के तहत श्रीमती सोनेश्री को सम्मानित किया। इससे पहले जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कटियामऊ जाकर वहां एचसीएच द्वारा बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जा रही शिक्षा की जानकारी ली तथा बच्चों से भी शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उपस्थित एडीओ पंचायत कछौना को निर्देश दिये कि विद्यालय में शौचालय एवं हाथ धोने वाले नलों को तत्काल चालू करायें।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कछौना का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की बालिकाओं से भोजन, शिक्षा, खेलकूद, सिचाई-कढ़ाई,आर्ट आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा विद्यालय की कमियों के बारे में भी जानकारी ली । बालिकाओं ने बताया कि विद्यालय में जनरेटर नही है और बिजली रात्रि में देर से आती है,जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है और पढ़ाई आदि में असुविधा होती है तथा विद्यालय में खेल का मैदान भी नहीं है। विद्यालयों में जिलाधिकारी ने रसोईयों व बच्चों से मिड-डे मील के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिये कि बच्चों एवं बालिकाओं को मीनू के अनुसार भोजन एवं नाश्ता दिया जाये।
इस पर जिलाधिकारी ने वार्डन रति द्विवेदी को निर्देश दिये कि विद्यालय में जो भी कमियां है उन्हें जिला बेसिक शिक्षा के माध्यम से पूर्ण करायें तथा बालिकाओं की सभी सुविधाओं का ध्यान ठीक से रखा जायें। इस अवसर पर जनपद बांदा से आये पुष्पेन्द्र से जल संचयन के सम्बन्ध में महिला एवं पुरूष किसानों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संहिता द्वारा किया गया । कार्यक्रम में एचसीएच कछौना के हेड योगेश कुमार, दत्तात्रेय, संतोष कुमार, अनुपमा आनन्द, उमाकान्त पाण्डे, फैक अल्वी, अमित शुक्ला, आलोक यादव तथा रिती मेहरोत्रा सहित कछौना ब्लाक के काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया।