भरखनी (हरदोई) पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव मैकपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।ससुरालीजन शव को पाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखकर फरार हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका क होमगार्ड पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति, दो जेठ समेत एक जेठानी पर अभियोग पंजीकृत कराया है।
अरवल थाना छेत्र के गांव जीवनपुरवा दहिलिया निवासी खुशीराम पुत्र हरिश्चंद्र अरवल थाने में ही होमगार्ड के पद पर तैनात हैं।खुशीराम के मुताबिक उन्होंने अपनी पुत्री अनुजा की शादी 17 जून 14 को पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव मैकपुर निवासी हरिओम पुत्र कैलाश के साथ की थी जिसमे उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था।शादी से दो वर्षों तक उसकी पुत्री अपनी ससुराल में आराम से जीवन यापन करती रही।अचानक पुत्री के जेठ रामनरेश, आदेश पति हरिओम पुत्रगण कैलाश व जेठानी सीता देवी पत्नी रामनरेश मोटरसाइकिल व भैंस की मांग कर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे और उक्त सभी आए दिन उसकी पुत्री को आए दिन पीटने भी लगे।पिता खुशीराम के मुताबिक उसकी पुत्री को उक्त चारों ने मारपीट कर उसकी पुत्री को मार डाला और शव को पाली के प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र छोड़ गए।सूचना मिलने पर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे छेत्रधिकारी शाहाबाद आर.सिंह ने पिता की तहरीर लेकर पचदेवरा पुलिस को अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया। पचदेवरा पुलिस मामले का अभियोग पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतका अपने पीछे लगभग तीन वर्षीय प्रतिमा व एक माह की पुत्री छोड़ गई है।मृतका के शरीर मे चोट व गले में फांसी के फंदे का निशान है।कयास लगाया जा रहा है कि मारपीट के कारण अनुजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।और उपचार के लिए ससुरालीजन नगर के स्वास्थ्य केंद्र ला ही रहे होंगे कि उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया डर की वजह से ससुरालीजन शव को स्वास्थ्य केंद्र में रखकर फरार हो गए।