शाहाबाद- कोतवाली क्षेत्र के नगला कल्लू गांव के सामने रेल की पटरी के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है।युवक नीली जीन्स की पेंट व चेकदार शर्ट पहने हुआ है।मृतक के सिर में गम्भीर चोट पायी गयी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।