मंगलवार को जिला क्षय रोग दिवस मनाया गया जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई उसके बाद जिला महिला चिकित्सालय में संवेदीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन चतुर्वेदी ने संवेदीकरण गोष्ठी में कहा टी बी लाइलाज बीमारी नहीं है इसे छुपाना नहीं चाहिए बल्कि जांच कराकर इलाज कराना ही हम सबका कर्तव्य है। भारत सरकार ने टी बी को खत्म करने के लिए कमर कस ली है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को टी बी मुक्त करने के लिए तैयारी कर ली हैं आरएनटीसीपी प्रोग्राम को सरकार ने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है मुख्य अधिकारी ने आगे कहा कि इस प्रोग्राम से जुड़े हुए सभी कर्मचारी मन लगाकर काम करें। और जल्द ही टीबी पर काबू पाया जा सके। जिला छय रोग अधिकारी डॉ विजय कुमार ने जनपद में चल रहे कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी दी साथ ही बताया कि जिले में दो और सी वी नॉट मशीने शाहबाद और संडीला में लग गई है जहां पर गंभीर टी बी रोगियों की जांच हो जाया करेगी।उपजिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह ने बताया कि यह बीमारी कैसे फैलती है और उसके बचाव के तरीके भी बताएं गोष्ठी में मौजूद छात्र छात्राओं से कहा कि अपने आस-पास उस व्यक्ति को जिसे 2 सप्ताह से अधिक खांसी आ रही हो तो उसे टीबी की जांच के लिए निकट के सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए प्रेरित करे। बैठक में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमिला निरंजन,सीएमएस डॉ रामवीर सिंह, खालिद हुसैन सानू, योगेंद्र सिंह, मोहम्मद फहीम, महेंद्र यादव, महेश श्रीवास्तव, बृजेश मित्रा, अनुग्रह भारद्वाज, उपेंद्र सिंह, डीपी सिंह, शराफत खान, जमालुद्दीन खान, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।