शोर-शराबे संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही रही दिनभर के लिए स्‍थगित

कल संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही ऑल इंडिया अन्‍ना डी एम के सदस्‍यों की कावेरी नदी प्रबंधन बोर्ड की मांग के समर्थन में विरोध के कारण दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी गई ।

विपक्षी नेताओं से लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में चल रहे गतिरोध को समाप्‍त करने की अपील की है । इस बारे में वे सर्वदलीय बैठक भी बुला सकती हैं । सदन में पहले स्‍थगन के बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाईएसआर कांग्रेस, ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके, बीजू जनता दल और तेलंगाना राष्‍ट्र समिति के सदस्‍यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्‍यक्ष से मुलाकात की थी । श्रीमती महाजन ने संसदीय मर्यादा बनान के प्रयास के बीच संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार और भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक की ।