कोरोना के बाद भारत दुनिया में सबसे तेजगति से बढने वाली अर्थव्‍यवस्‍था

इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकासराज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि कोविड-19 महामारीके दौरान विकास की बिगडी हुई गति को ठीक करने के लिए देशतेजी और मजबूती से आगे बढ रहा है।

   श्री चन्‍द्रशेखर ने आज कोच्चि में रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड उपरान्‍त भारत दुनिया में सबसे तेजगति से बढने वाली अर्थव्‍यवस्‍था बन गया है। देश में सबसे ज्‍यादा विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश हुआ है। उन्‍होंने कहा कि देश में रोजगार,स्‍व-रोजगार और उद्यमशीलता के अवसर बढ रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स क्षेत्र में पिछले वर्ष के दौरान 12 लाख रोजगार सृजित हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने 144 प्रत्‍याशियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किए।