हरदोई के ब्लाक कछौना में दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत गाँवों में निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं । इस योजना में कार्यदायी संस्था के कर्मचारी उपभोक्ताओं से 300 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं । मालूम हो कि संस्था के कर्मचारी उपभोक्ताओं को वैद्युत उपकरण जैसे बल्ब, स्विचबोर्ड, एमसीबी आदि भी नहीं दिए जा रहे हैं ।