मोदी सरकार के बयान और आरोप विपक्ष ने संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग को चलने नहीं दिया को कांग्रेस ने बेबुनियाद बताया है । पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि विपक्ष हमेशा चाहता था कि दोनों सदनों में कामकाज सुचारू रूप से हो। कांग्रेस सांसदों ने भी सत्तारूढ़ पार्टी और सरकार पर संसद की कार्यवाही न चलने देने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस के पांच सांसदों ने आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा दिये जाने की अपनी मांग नहीं माने जाने के विरोध में कल लोकसभा से इस्तीफा दिया है।