हमारा देश निवेश के लिए एक सुरक्षित स्‍थान : के पी शर्मा ओली

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से उनके आवास पर भेंट की। समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किए। श्री ओली का आज राष्‍ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्‍मी स्‍वागत किया जाएगा। वे आज राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिलेंगे।

नई दिल्‍ली में भारत-नेपाल व्‍यापार मंच को संबोधित करते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के.पी.ओली ने भारत से निवेश आमंत्रित करते हुए कहा कि हमारा देश निवेश के लिए एक सुरक्षित स्‍थान है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय निवेशकों के लिए नेपाल इसलिए और आकर्षक है कि दोनों के बीच गहरे सांस्‍कृतिक संबंध है तथा दोनों देशों के बीच आवाजाही सुगम है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और श्री ओली कल नई दिल्‍ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए नेपाल में वीरगंज समेकित जांच चौकी का संयुक्‍त रूप से उद्घाटन करेंगे। वीरगंज को नेपाल का प्रवेश द्वार माना जाता है।