केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ कांग्रेस के आरोप निराधार

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ उसके आरोप निराधार, दुर्भावनापूर्ण और झूठे हैं। एक बयान में पार्टी ने कहा है कि तथ्‍यों से यह बात स्‍पष्‍ट हो जाती है कि श्री गोयल के कारोबारी लेनदेनों में कुछ भी गलत या अनियमित नहीं था। पार्टी ने यह भी कहा है कि मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद श्री गोयल ने अपनी तमाम कारोबारी गतिविधियां बंद कर दी थी और निदेशक के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया था। इससे पहले, दिन में कांग्रेस ने निजी कंपनी फ्लैशनैट के शेयरों की कथित बिक्री के मुद्दे को लेकर श्री गोयल के इस्‍तीफे की मांग की थी।