भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ उसके आरोप निराधार, दुर्भावनापूर्ण और झूठे हैं। एक बयान में पार्टी ने कहा है कि तथ्यों से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि श्री गोयल के कारोबारी लेनदेनों में कुछ भी गलत या अनियमित नहीं था। पार्टी ने यह भी कहा है कि मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद श्री गोयल ने अपनी तमाम कारोबारी गतिविधियां बंद कर दी थी और निदेशक के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले, दिन में कांग्रेस ने निजी कंपनी फ्लैशनैट के शेयरों की कथित बिक्री के मुद्दे को लेकर श्री गोयल के इस्तीफे की मांग की थी।
Related Articles
कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान चुकी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
October 28, 2022
0
जोगिरा : मै बन जाऊं भाजपा, पिय मेरे काँग्रेस
March 10, 2019
0
Once again the Congress party is expected to show courage and dedication
May 13, 2022
0