मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने बताया है कि प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्ध्यिों, योेेजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता में पहुंचाने के उद्वेश्य से 02 मई 2018 को गांधी भवन प्रागंण में जनपद स्तरीय लोक कल्याण मेला एवं लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आने वाली आम जनता को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करया जायेगा।
उन्होने समस्त विकास योजनाओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि लोक कल्याण मेले में अपने विभाग के स्टाल लगवाना सुनिश्चित करें तथा मेले में समय से स्वयं प्रतिभाग करें।