उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया

इलाहाबाद के फूलपुर संसदीय सीट के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं । प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी है। उपचुनाव को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं ।

इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री श्री गोविंद नारायण शुक्ला व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश भी मौजूद रहे।