भले ही सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील हो लेकिन मातहत मामलों में लापरवाह नजर आते है।एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे पिता अपनी दो पुत्रियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है लेकिन पुलिस नही सुन रही है।
हांथों में कागणों का पुलिंदा और आंखों में आंसुओं का सैलाब लेकर घूम रहा यह बेबस पिता एएसपी की चौखट पर फरियाद लगाने आया।यह पिता इस उम्मीद के साथ आया है कि शायद यह वाले हाकिम उसकी बात को सुनेंगे और उसके मामले में कार्यवाही करायेंगे।यह बेबस पिता है बघौली थाना क्षेत्र के ठुमका मजरा अहिरी का रामेंद्र कुमार मिश्र।इसकी दो पुत्रियां सरोज उर्फ सरोजनी व रूबी देवी 15 अप्रैल से लापता चल रही है।
बेटियों की तलाश में भटक रहे इस बेबस पिता का आरोप है कि उनकी बड़ी पुत्री सरोजनी का विवाह 9 मई 15 को पिहानी कोतवाली इलाके के पतौन निवासी अनुज पुत्र रामचन्द्र के साथ हुआ था।जनवरी 18 में उसके दामाद ने पुत्री को दहेज के लिए घर से निकाल दिया था और अब वह घर पर रह रही थी।15 अप्रैल को दोनों बहनें दवा लेने गयी थी लेकिन जब वापस नही आई तो उनकी खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि उनका दामाद व गांव के सुबोध राजेन्द्र बाबुराम उंनको असलहे के बल पर कहीं ले गए है।जब गांव के इन लोगो से उसने पूछा तो उसे धमकाया गया।रामेंद्र का आरोप है कि इन लोगों ने य तो हत्या कर दी है य कहीं बेंच दिया है।फिलहाल एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बघौली पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिए है।