एएमयू से हटा देनी चाहिए जिन्ना की तस्वीर : उलमा

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में लगी पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर सियासी घमासान है। देवबंद के उलमा ने भी फोटो लगाए जाने पर एतराज जताया है।

भाजपा सांसद सतीश गौतम ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर पूछा है कि छात्रसंघ भवन में जिन्ना की तस्वीर क्यों लगाई गई है। उलमा की राय है कि तस्वीर से यदि विवाद हो रहा है तो इसे हटा देने में कोई हर्ज नहीं है। मदरसा मोहतमिम नूनाबड़ी मुफ्ती अथर कासमी ने कहा कि जिस समय जिन्ना ने बंटवारे की बात उठाई थी तो उलमा ने इसका विरोध किया था। उनका कहना है कि जब भारत के मुसलमान ही जिन्ना को पसंद नहीं करते तो उनकी तस्वीर को कैसे पसंद करेंगे। कहा कि यदि तस्वीर लगाने को लेकर विश्वविद्यालय में विवाद हो रहा है, तो इसे हटा देना चाहिए।