लचर संगठन को लेकर मुलायम सिंह यादव से मिले सपा नेता

              लखनऊ स्थित लोहिया ट्रस्ट में आने वाले लोकसभा चुनाव व लचर हरदोई संगठन में मजबूती को लेकर हरदोई के दो नेता सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप व यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव से मिले।
               मुकुल ने बताया कि हरदोई के लचर संगठन को लेकर विचार विमर्श किया और साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में मजबूत पार्टी प्रत्याशी देने की मांग की। और साथ ही युवा नेताओं ने नेताजी को विश्वास दिलाया कि चुनाव में सपा प्रत्यशियों को भारी से भारी मतों से जिताने का काम करेंगे। और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कंधे से कंधा मिलाकर मजबूत करने का काम करेंगे।मुकुल के मुताबिक मुलायम सिंह ने बताया की परेशान बिल्कुल न हो संगठन पहले से भी अच्छा बनेगा और अच्छे तरीके से हम लोग मिलकर काम करेंगे।